Venezuela petrol is cheaper than water
Venezuela petrol is cheaper than water: इस आर्टिकल में हम एक ऐसे देश की बात करेंगे जिसके बारे में पढ़कर आप लोग हैरान हो जायगे इस देश में पैट्रोल की कीमत समझिये है ही नहीं या न के बराबर समझ सकते है। जहा पर हम लोग पैट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान रहते है वही पर इस देश में पैट्रोल फ्री में मिलता है। यहाँ के लोग अपनी गाड़ियों में पैट्रॉल को पानी के तरीके से इस्तेमाल करते है इन लोगो के लिए पैट्रोल का कोई मोल नहीं होता है ऐसा समझ सकते है के इस देश में पानी महंगा मिलता है और पैट्रोल सस्ता। इस देश में चाय काफी पिने के लिए पैसे देने में तो दिक्कत होती है पर पैट्रोल डलवाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती है। यहाँ के लोग बहुत आसानी से बिना सोचे समझे जितना चाहे उतना पैट्रोल अपनी गाड़ियों में डलवा लेते है।
क्या नाम है इस देश का जहा पानी से सस्ता पैट्रोल है
Venezuela petrol is cheaper than water: वो गरीब देश जहा पानी से सस्ता है पैट्रोल इस देश का नाम है वेनेज़ुएला। वेनेज़ुएला लैटिन अमेरिका में स्थित है और इसकी राजधानी का नाम करकस है २० वी शताब्ती में यहाँ पर कच्चे तेल की खोज हुई थी ये माना जाता है के अभी के टाइम पर वेनेज़ुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल का भंडार है। इससे पहले वेनेज़ुएला में कॉफी की खेती की जाती थी। वेनेज़ुएला को हम पूरी दुनिया का पैट्रोल का सबसे बड़ा प्रोडूसर भी कह सकते है। वेनेज़ुएला में 312 बिलियन के आयल रिजर्व पाए जाते है। ये सऊदी के 298 मिलियन बैरल से भी अधिक है अमेरिका में 69 अरब बैरियल के ऑयल रिजर्व मौजूद है वेनेज़ुएला तेल में नहीं आगे है बल्कि कुदरती गैस भी यहाँ पर पर्याप्त मात्रा में पायी जाती है।
photo www.pexels.com
वेनेज़ुएला में पैट्रोल की कीमत इंडियन रूपीस की बात करे तो 1.50 रूपये बनती है जो की बहुत ही कम है। पैट्रोल इतना सस्ता होने की वजह से अब यहाँ स्मगलिंग की वारदात ज्यादा देखने को मिलती है। यहाँ से तेल को कोलंबिया इसमंगलिंग कर के ले जाय जाता है। यही वजह है के यहाँ की गॉवर्मेँट ने अब यहाँ पर एक कोटा सिस्टम लगा दिया है हर एक व्यक्ति को उस कोटे के अनुसार ही तेल दिया जाता है ताकि स्मगलिंग पर लगाम लगायी जा सके।
क्यों आयल होने के बाद भी ये देश इतना गरीब है
यहाँ पर हम आपको बताते चले के ऑयल होने के बावजूद इस देश के लोग बेरोजगारी और भुखमरी से जूझ रहे है। जी हां ये सच है भले ही आपको यकीं ना आये पर यहाँ के लोगो की प्रति व्यकित आय की दर बहुत कम है। अगर आपके पास यहाँ पर 2000 इंडियन रूपीस है तो आप यहाँ पर करोड़पति कहलाएगे इतना पैसे की कीमत घट चुकी है यहाँ की। किसी टाइम दक्षिणी अमरीका का सबसे अमीर देशो की श्रेणी में आता था ये देश।
कैसे बना वेनेज़ुएला अमीर देश से गरीब
वेनेज़ुएला एक अमीर देश से गरीब देश कैसे बना वेनेज़ुएला सबसे पहले आज़ाद होने वाले देश में से एक था ५ जुलाई 1811 में वेनेज़ुएला को स्पेन से आज़ादी मिल गयी थी। वेनेज़ुएला में सबसे ज्यादा तेल के भंडार मौजूद होने के बाद भी आखिर ये कंट्री क्यों गरीब हुई वोट बैंक के लिए यहाँ के राजनीतिक नेता ने वेनेज़ुएला को बर्बादी के रस्ते पर लेकर खड़ा कर दिया। शायद इस बात का अंदाज़ा किसी को भी नहीं था के ये राजनीती का गन्दा खेल आने वाले टाइम में ऐसा भयावह रूप ले लेगा।
Venezuela petrol is cheaper than wate
एक टाइम पर वेनेज़ुएला के लोगो को वहा की सरकार ने हर चीज़ फ्री में देना शुरू कर दिया था चाहे वो रशन हो घर बिजली खाना अभी दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाला सामान फ्री में दिया जाता है जिससे वहा के लोगो को फ्री में चीज़ो का उपभोग करने की अदद पड़ने लगी है। वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था तेल पर होने के कारण एक टाइम ऐसा आया के तेल के प्राइस गिरने लगे और वेनेज़ुएला को आर्थिक रूप से चोट पहुंची तब वेनेज़ुएला की संन 1996 में इन्फुलेशन रेट में 100 % तक बढ़ोतरी होते हुए नज़र आयी और गरीबी 66 % पहुंची सन 1946 में यहाँ की gdp 46% तक घट गयी थी।
ये सब कुछ देख कर भी यहाँ के नेताओ की आंख नहीं खुली लोगो को मुफ्त में सामान देने की वजह से मैनुफेक्चरिंग पर बहुत असर पड़ता हुआ दिखा व्यापार में लाभ न मिलने की वजह से व्यपारियो ने अपना काम रोक दिया। यही वजह रही के वेनेज़ुएला की स्थित दिन पे दिन बिगड़ती चली जारही थी। 2015 के बाद वेनेज़ुएला की gdp १०% तक घटने लगी। तेल की कीमत घटंती गयी और वेनेज़ुएला कर्ज लेता रहा जब अधिक कर्ज हो गया तब वेनेज़ुएला ने ज्यादा नोट छापने शुरू कर दिए इनको लगता था के वो नोत छाप कर गरीबी को दूर कर देंगे पर यहाँ पर ये गलत थे ज्यादा नोट छाप कर गरीबी को दूर नहीं किया जा सकता है।
२०१६ में वेनेज़ुएला में इनफिलेशन रेट 800 % तक बढ़ गया था 2020 में ये दर बढ़कर मिलियन में पहुंच गयी भारत की इनफिलेशन रेट इस टाइम पर 5.51% है आप अंदाज़ा लगा सकते है के वेनेज़ुएला के क्या हालात होंगे इतने इन्फ्लेशन रेट बढ़ने के बाद। 50 लाख रूपये कमाने वाला इंसान भी वेनेज़ुएला में अपने परिवार को सही ढंग से नहीं पाल पा रहा था। वेनेज़ुएला में देखा जाये तो क्राइम रेट भी बढ़त बनाये हुए है यही कारण रहा है वेनेज़ुएला के बधहवाली का।