आपके बच्चो के लिए कितना फायदे मंद है तांबे के बर्तन में पानी पीना

Photo of author

By Arshi Khan




हमारे स्वास्थ्य से जुड़े 16 फायदे तांबे के बर्तन के:benefits of drinking water in copper vessel for your child

benefits of drinking water in copper vessel for your child

प्राचीन काल से ही तांबे के बर्तन का प्रयोग खाना पकाने और खाने के लिए किया जाता है लेकिन जैसे-जैसे हमारे समाज ने मॉडर्न रूप लिया इससे खाना पकाने की शैली भी पूरी तरह से बदल गई अब लोग स्टेनलेस स्टील नॉन स्टिक कोटिंग जैसे बर्तनों का उपयोग करने लगे हैं|

जो हमारे खाने के गुणों को नष्ट करके कई तरह के घुलनशील केमिकल खाद्य पदार्थों में घोल देते हैं खाना पकाना तो नहीं लेकिन पानी पीने के लिए तांबे के जग और गिलास का उपयोग आजकल फैशन का रूप लिए हुए हैं कोविद-19 के बाद एक तरह से प्रचलन सा हो गया है कि हर घर में तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है यह बात तो सच है कि कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस को मारने के लिए तांबा पूर्ण रूप से सक्षम है|

एक रिसर्च के अनुसार जो वायरस स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक पर 3 दिन तक जिंदा रह सकता है वही वायरस कार्डबोर्ड या टेट्रा पैकिंग पर 1 दिन तक जीवित रहता है लेकिन यह बात आपके लिए आश्चर्य जनक होगी के तांबे पर वही वायरस केवल 4 घंटे ही जीवित रहता है तांबे में कई प्रकार के ऐसे गुण पाए जाते हैं जो अपनी सतह पर वायरस और बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं  तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता हैं|

लेकिन इसके साथ ही अगर हमने सही तरीका नहीं अपनाया तो फायदे के साथ-साथ हमें कई तरह के नुकसान भी झेलने पढ़ सकते हैं|

आईए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और किन लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीने से करना चाहिए परहेज

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

benefits of drinking water in copper vessel for your child

benefits of drinking water in copper vessel for your child

1-वेट लॉस में सहायक होता है तांबे का पानी

यदि आप अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो ताँबे के बर्तन में रक्खे हुए पानी का सेवन करें इस तरह से प्राकृतिक रूप से पानी की तासीर गर्म हो जाती है जो बॉडी के फैट को बर्न करने में मदद करता है और वेट लॉस में सहायक होता है|

2-सकारात्मक सोच को बढ़ाता है-

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी हमारे दिमाग में पॉजिटिव थिंकिंग का निर्माण करता है और नकारात्मक विचार को नष्ट करने में सहायक सिद्ध होता है|

3-बार-बार ज्वार की समस्या को करे दूर-

यदि  आप बार बार बुखार के दोहराने से परेशान हैं तो ताम्बे के बर्तन में रखे हुए पानी का उपयोग करें यह आपके शरीर में इम्युनिटी को बूस्ट करता है जिससे बार-बार ज्वार आने की समस्या दूर होती है|

4-बच्चे को पढ़ाई की तरफ आकर्षित करने के लिए-

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पढ़ाई के प्रति बच्चे का रुझान करने में मदद करेगा और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा |

5-पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा-

ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कि गैस, एसिडिटी,अपच,सीने में जलन,खट्टी डकार आना आदि समस्याओं को खत्म कर पाचन क्रिया में सुधार करता है पेट को ठंडक पहुंचाता है|

6-वेट गेन करने में होता है सहायक-

आज लगभग हर व्यक्ति अपना वेट कम करना चाहता है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी कम वजन से परेशान है उनके लिए तांबा किसी वरदान से कम नहीं है वजन बढ़ाने के लिए तांबे के बर्तन में मीठा शरबत बनाकर 6-7 घंटे तक रखने के बाद पी  ले ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके शरीर का वजन बढ़ जाता है|

7-थायराइड की प्रॉब्लम को करता है खत्म-

नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से थायराइड की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है|

8-कैंसर जैसी बिमारियों से करता है बचाओ-

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी का सेवन करने से हमारे शरीर में कैंसर सेल्स नष्ट हो जाती हैं यह बॉडी में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने का काम करता है|

benefits of drinking water in copper vessel for your child
www.pexels.com

benefits of drinking water in copper vessel for your child

9-प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाता है-

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पूरी तरह से शुद्ध होता है इसमें किसी भी प्रकार के जीवाणु और विषाणु नहीं पाए जाते हैं जिसके कारण यह प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियां जैसे कि पीलिया, पेचिश,डायरिया,लीवर इंफेक्शन आदि से बचाता है|

10-जोड़ो के दर्द की समस्या का समाधान-

तांबे के बर्तन में पानी पीने से जोड़ के दर्द की समस्या में आराम मिलती है क्यूंकि इसमें एंटी इन्फेलामेटरी गुण होते है जो जोड़ो की सूजन को कम कर देता है जिससे दर्द में काफी राहत मिलती है

11-जवान दिखने में होता है सहायक-

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी एंटीएजिंग गुणों से भरपूर माना जाता है बढ़ती उम्र की निशानी को घटाने में मददगार होता है और हमें उम्र से पहले बुढ़ापा आने से रोकता हैशरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है|

12-एनीमिया को करता है दूर-

तांबा हमारे शरीर में  आयरन की कमी को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व को अवशोषित करने में सहायक होता है जिससे खून की कमी नहीं होती है|

 

13-दिल से संबंधित रोगों में फायदा-

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है जिससे हृदय संबंधी रोगों से बचाव होता है|

14-हमारी स्मरण शक्ति को बढ़ाता है-

तांबे का पानी उपयोग करने से यह हमारी बॉडी में एक तरह से उत्तेजना पैदा करता है जिससे कि हमारा दिमाग पूरी तरह से सक्रिय और विकासशील रहता है|

 

15-गर्भ अवस्था में भी है फायदेमंद-

 गर्भावस्था के दौरान तांबे के बर्तन में पानी पीने के कई फायदे होते हैं बच्चे के मानसिक विकास में सहायक होता है तंत्रिका का भी विकास सही तरीके से होता है|

१६-बच्चो को मानसिक रूप से  विकसित करता है 

तांबे के बर्तन में रक्खा गया पानी पीने से मानसिक विकास तेज़ी से होता है क्युकी कॉपर चार्ज वाटर में ऐसे तत्व होते है जो तंत्रिकाओं की कार्यशैली को मज़बूत करते है बॉडी में ब्लड के फ्लो को सुधारते है जिससे बच्चो का मानसिक विकास सही प्रकार से होता है और बच्चे मानसिक तौर पर मज़बूत बनते है | 

क्या आप लोग जानते हैं कि हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है मिट्टी पानी हवा वायु और आकाश

73 % हमारी बॉडी बनी हुई है पानी से इसी कारण जो पानी का तत्व होता है हमें उसका ध्यान रखना चाहिए अगर हम उस तत्व को मेंटेन कर लेते हैं तब हमारे शरीर में 148 प्रकार की बीमारियां नहीं होती है|
आपको पता होना चाहिए कि शरीर में कॉपर की एक संतुलित मात्रा 50 से 120 मिलीग्राम होनी चाहिए जो कि हमें लगभग अपने खाने में शामिल होने वाली सब्जियां जैसे आलू, बींस, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, सनफ्लावर सीड्स,पीनट बटर, डार्क चॉकलेटआदि से मिल जाती है और आपको यह भी पता होना चाहिए कि अगर हम किसी अच्छी चीज को भी जरूरत से अधिक मात्रा में लेते हैं तो वह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह के हानिकारक प्रभाव ला सकती है तो हमें पूरे दिन में 750 ml ( जो कि लगभग तीन गिलास होता है )तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी ही यूज़ करना चाहिए ताकि आप इसके दुष्प्रभाव से बच सके जिसे कॉपर टॉक्सीसिटी कहते हैं|
 

तांबे के बर्तन में पानी पीने से पहले जान लें ये बातें – 

 • तांबे के बर्तन का पानी कभी भी खाने के बाद ना पिए यह हमारी पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न कर सकता है|

• हमेशा खाली पेट में ही तांबे के पानी का सेवन करना चाहिए|

• बहुत अधिक लंबे समय तक तांबे के बर्तन का पानी उपयोग करने से बचें ऐसा करने से आपके शरीर में कॉपर टाक्सीसिटी हो जाती है|

• कुछ दिनों के अंतराल के बाद फिर कॉपर चार्जड पानी का उपयोग करना शुरू करें लगभग एक हफ्ता तक लगातार कॉपर चार्ज पानी पीने के बाद 4 से 5 दिन का गैप करें उसके बाद पुनः स्टार्ट करें|

• तांबे का बर्तन इस्तेमाल करने से पहले यह  सुनिश्चित कर ले की वह शुद्ध कॉपर से ही बना हो ना कि उसमें किसी अन्य धातु के मिलावट हो|

• अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं तो कॉपर चार्जड वाटर को गुनगुना करने के लिए कॉपर के ही बर्तन का उपयोग करें ना कि किसी और धातु के बर्तन का|

Arshi Khan
Latest posts by Arshi Khan (see all)
        Telegram channel     

    Leave a Comment