7 हॉरर मूवीज जिनको आप अकेले में ना देखे

Photo of author

By Swati




7 horror movies

7 best horror movies
7 horror movies:अगर आपको हॉरर मूवीस देखना पसंद है तो आपके लिए यहां पर बहुत से ऐसे ऑप्शन है जिन्हें आप इंजॉय कर सकते हैं आपके लिए सात ऐसे बेस्ट हॉरर मूवीज का कलेक्शन हम यहां पर बताने वाले हैं जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी 

1- ” The Ritual “

2017 में आई The Ritual एक ऐसी मूवी है जिसकी कहानी की शुरुआत चार दोस्तों से होती है। जो अपनी छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए किसी स्वीटेन में जाने की प्लानिंग करते है। और वहां जाने के बाद उन्हें किसी अनवैलिड एक्टिविटी का एहसास होता है। और जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है और भी ज़्यादा डरावनी होती जाती है। पूरी कहानी इसी प्रकार आगे बढ़ती है। कि वह कौन सी चीज है जो इन लोगों का पीछा कर रही है। और क्यों पीछा कर रही है पूरी ट्रिप के दौरान क्या इन लोगो में से कोई मारा जाता है या नहीं इस तरह का एक सस्पेंस बना रहेगा जो आपका इंटरेस्ट को पूरी मूवी में बनाये रखता है डेढ़ घंटे की यह मूवी आप नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं। 

_____7 horror movies

2-“Fresh”

2022 में आई Fresh मूवी एक ऐसी हॉरर मूवी है जिसमें आपको किसी प्रकार का भूत देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन जो हॉरर एक्सपीरियंस होने वाला है।  उसका कोई जवाब नहीं इस मूवी की कहानी की शुरुआत एक लड़की से होती है।  जो अपने लिए बॉयफ्रेंड ढूंढ रही होती है। और उसे एक बॉयफ्रेंड मिल भी जाता है। जो लड़की को अपने साथ वीकेंड बिताने के लिए  कहीं दूर ले जाता है। लेकिन जाने के बाद उस लडकी को पता चलता है। कि उसके बॉयफ्रेंड की कुछ अजीब सी ख्वाहिश है। जिसे कोई भी पूरा करना नहीं चाहेगा पूरी मूवी एक तरह से थ्रिलर सस्पेंस और हॉरर से भरी हुई है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

3-” The Pope’s Exorcist “

2023 में आई इस हॉरर मूवी की कहानी की शुरुआत गेब्रियल नामक व्यक्ति से होती है जो लोगों की बॉडी से आत्माओं को निकालने का काम करता है 

इस कहानी में आगे एक ऐसी फैमिली दिखाई है। जो अपने नए घर में शिफ्ट होते हैं लेकिन मैं घर में शिफ्ट होते ही उनके छोटे बेटे के शरीर में एक आत्मा वास कर लेती है।  जिसके बाद मूवी बहुत ही हॉरर रुप ले लेती है। क्योंकि यह आत्मा कोई सामान्य नहीं होती है। एक बहुत ही भयानक आत्मा होती है।  और इस आत्मा को भगाने के लिए गेब्रियल को बुलाया जाता है। आगे की कहानी जानने के लिए के क्या गेब्रियल आत्मा को भगा पाएगा आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए। इस मूवी में रसल करो ने लाजवाब काम किया है। अगर आप रसल करो के काम को पसंद करते हैं या नहीं भी करते हैं। तो भी आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए नेटफ्लिक्स पर यह मूवी आपको हिंदी और इंग्लिश दोनो में देखने को मिल जाएगी। 

_____7 horror movies

4- “Insidious “

2010 में आई  Insidious मूवी कई अलग-अलग भागों में आई थी लेकिन इसका पहला भाग बेस्ट था जैसे जैसे इसके बाकी पार्ट आते गए इस मूवी का मजा फीका होता चला गया। इसलिए Insidious मूवी का फर्स्ट पार्ट ही आपको इस आर्टिकल में हम रिकमेंड करेंगे।

Insidious मूवी के फर्स्ट पार्ट की कहानी एक फैमिली के नये घर में शिफ्ट होने से आगे बढ़ती है। इस फैमिली में दो माता-पिता और उनके बच्चे दिखाए गए हैं। नए घर में आने के बाद वे बहुत खुशी से रह रहे होते हैं। लेकिन एक दिन अचानक उनका बेटा बेसमेंट में चला जाता है। और कुछ ऐसी मिस्टीरियस एक्टिविटी देख लेता है। जिसके बाद वह अनकॉन्शियस स्थिति में पहुंच जाता है। और इस घटना के बाद से पूरी फैमिली को कुछ अजीब अजीब सी अनवैलिड एक्टिविटी घर में महसूस होने लगती है। 

आगे की कहानी जाने के लिए आपको इस मूवी को जरुर देखना चाहिए। के आखिर क्या मिस्टीरियस एक्टिविटी थी जिसे देखने के बाद बच्चे की यह हालत हुई थी। पूरी मूवी कई सारे हॉरर सीन्स और थ्रिलर से भरी हुई है। जिसे देखने के बाद आपके गूसबंप्स होने वाले हैं। अगर आप इस मूवी को देखने के इच्छुक हैं तो यह मूवी आपको हिंदी इंग्लिश दोनों में मिल जाएगी।

_____7 horror movies

5-  “THE GRUDGE “

2004 में आई हुई यह मूवी जिसमें आपको टॉप लेवल का हॉरर एक्सपीरियंस मिलने वाला है इस मूवी की कहानी की शुरुआत एक ओल्ड लेडी से होती है जो घर में अकेली रह रही होती है और उसकी देखभाल के लिए किसी केयर टेकर की जरूरत होती है। और इसके लिए जो भी नर्स उस बूढी औरत के पास जाती है। वे  एक नेचुरल सुपर कर्स का शिकार हो जाती है इसी बीच एक अमेरिकन नर्स इस ओल्ड लेडी की देखभाल के लिए जाती है जिसके जाते ही वह सुपर पावर नर्स को परेशान करने लगता है पूरी स्टोरी बहुत ही डरावनी है अगर आप हॉरर मूवीस का एक्सपीरियंस करने का शौक रखते हैं तो आपको यह मूवी जरूर इंजॉय करनी चाहिए THE GRUDGE आपको एमएक्स प्लेयर पर हिंदी और इंग्लिश दोनों में मिल जाएगी। 

6- ” SINISTER “

2012 में आई SINISTER मूवी एक लेखक की कहानी है जिसमें लेखक को एक ऐसी जगह की तलाश होती है जिससे इंस्पायर होकर वह एक रियल स्टोरी लिख सके और इस तलाश में उसे एक ऐसा घर मिलता है। जिसमें चार लोगों ने सुसाइड कर लिया था। और वह लेखक अपनी फैमिली को लेकर उस घर में रहने के लिए चला जाता है। उस घर में रहने के कुछ दिनों बाद उसे एक डिब्बा मिलता है जिसमें कुछ रिकॉर्ड की हुई कैसेट होती हैं। और उन कैसेट में उन चारों मरे हुए लोगों की लाइफ स्टोरी शूट की गई होती है जिसे देखने के बाद उस लेखक को यह पता चलता है कि उन लोगों की मौत कैसे हुई है और किसने मारा है जिसके दौरान उसे कुछ बहुत ही डरावनी चीजों का सामना करना पड़ता है पूरी स्टोरी हॉरर से भरी हुई है। 

7- ” The Black Phone “

2021 में आई हुई The Black Phone एक हॉरर स्टोरी है इस मूवी में 1917 की कहानी दिखाई गई है जिसमें एक ऐसा व्यक्ति  दिखाया गया है। जो बच्चों की किडनैपिंग करता है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वो किडनैपर एक और बच्चे को किडनैप कर लेता है जो बच्चा उस मूवी का मेन रोल होता है। और इसी प्रकार कहानी आगे बढ़ती है। 

 बच्चे को किडनैप करने के बाद किडनैपर बच्चे को एक साउंड प्रूफ बेसमेंट में ले जाकर बंद कर देता है जहां एक फोन,टॉयलेटऔर एक छोटा सा बेड होता है।  सबसे ज्यादा हैरानी की बात तब होती है जब वह फोन बिना किसी तार के कनेक्शन के रोज रिंग करता है। और वह बच्चा उस फोन पर बात भी करता है। आगे की स्टोरी जानने के लिए आपको यह मूवी जरूर देखनी चाहिए के आखिर क्यों किडनैपर इस बच्चे को किडनैप करके उस जगह पर डाल देता है। और इस फोन का क्या कनेक्शन होता है और किस प्रकार भूत को दर्शाया गया है। 
Swati
    Telegram channel     

Leave a Comment